उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में फिर आया उछाल, एक की मौत
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से राहत के बाद फिर कोरोना के नए संक्रमितों में एक बार उछाल दर्ज किया गया। इसका कारण देहरादून और पौड़ी जिले में ज्यादा संक्रमित मिलना रहा।
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से राहत के बाद फिर कोरोना के नए संक्रमितों में एक बार उछाल दर्ज किया गया। इसका कारण देहरादून और पौड़ी जिले में ज्यादा संक्रमित मिलना रहा। सोमवार 30 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में एक की मौत हुई। एक दिन पहले रविवार 29 अगस्त को कोरोना के 16 नए संक्रमित मिले थे। सोमवार को पौड़ी में 18 और देहरादून में 11 नए संक्रमित मिले। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार 457 केंद्रों में 38795 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 31 अगस्त की सुबह छह बजे तक है।अब तक कुल 7381 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342948 हो गई है। इनमें से 329159 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 356 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7381 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.98 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। सोमवार 30 अगस्त को ब्लैक फंगस का कोई केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 576 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 131 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 346 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।




