उत्तराखंड में आगामी एक सप्ताह तक बारिश के नहीं हैं आसार, मौसम रहेगा साफ, सुबह और शाम मैदानों में रहेगा कोहरा
उत्तराखंड में फिलहाल मौसम साफ है। पहाड़ से मैदान तक धूप रहने के कारण दिन में सर्द की निजात है। वहीं रात के तापमान में करीब 10 डिग्री का अंतर आ रहा है। ऐसे में सुबह, शाम और रात को सर्दी ज्यादा महसूस हो रही है। फिलहाल एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में अब सुबह और शाम को कोहरा छाने की भी संभावना है। पर्वतीय इलाकों में रात को कहीं कहीं पाला भी पड़ सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 11 दिसंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)तापमान की स्थिति
बुधवार सात दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे देहरादून का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल आठ दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री से 24 डिग्री तक उतार चढ़ाव पर रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से 12 डिग्री तक रह सकता है। इस बीच 10 दिसंबर को देहरादून में बादल छाने की संभावना है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


