उत्तराखंड में फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज, इस दिन से शुरू होगा बारिश का सिलसिला, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ
अब उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा।
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। यानी कि आसमान साफ है और देहरादून सहित पर्वतीय क्षेत्रों में दिन भर शानदार धूप खिल रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में सुबह और शाम के समय कोहरा तंग कर रहा है। पहाड़ों में पाला गिर रहा है। दिन में धूप के चलते सर्दी से कुछ राहत है, वहीं, शाम से लेकर सुबह तक सर्दी की मार पड़ रही है। फिर भी कहा जाए तो धूप खिलने से फिलहाल ज्यादा सर्दी से राहत है और पूरे प्रदेश में मौसम खुशगवार है।अब उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक दो फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा। इस दिन उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
तीन फरवरी से राज्य भर में बारिश का क्रम तेज होगा। राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम का ऐसा ही हाल चार फरवरी को भी जारी रहेगा। यानी दो फरवरी से लेकर चार फरवरी तक बारिश और बर्फबारी के चलते एक बार फिर से सर्दी में इजाफा होने की संभावना है।



