दो राज्यों की सरकारों ने राज्य कर्मचारियों को दिया ईद का तोहफा, डीए में की गई इतनी बढ़ोत्तरी
ईद से पहले दो राज्यों की सरकारों ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का एलान किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की है। वहीं, गुजरात सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का डीए 3 फीसदी बढ़ाने का एलान किया है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर के जरिये राज्य सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। एक मई को गुजरात का स्थापना दिवस भी होता है। यह दिन गुजरात के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सौगात लेकर आया। इस मौके पर गुजरात सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान किया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिंदी में लिखे ट्वीट में कहा कि कर्मचारियों के हित में आज हमने एक बड़ा फैसला लिया है। शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा करता हूं। यह दर आज एक मई से से ही लागू होगी।
कर्मचारियों के हित में आज हमने एक बड़ा फैसला लिया है।
शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पाँच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की घोषणा करता हूँ।
यह दर आज 1 मई से ही लागू होगी।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 1, 2022
राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जो अब तक 17 फीसदी था वह वेतन वृद्धि के बाद 22 फीसदी पर पहुंच गया है। इसके साथ ही गुजरात सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। गुजरात सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का डीए 3 फीसदी बढ़ाने का एलान किया है। डीए का लाभ इसी साल एक जुलाई से मिल सकेगा।




