Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 11, 2026

जनता की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है केंद्र और राज्य सरकारः डॉ. गोगी

उत्तराखंड में देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा प्रदेश में लगातार बढ़ रही रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों से आमजन त्रस्त है। आज महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने हर परिवार के बजट को बुरी तरह प्रभावित किया है, लेकिन केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील बनी हुई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एक बयान में डॉ. गोगी ने कहा कि महंगाई का सबसे अधिक असर गरीब, मध्यम वर्ग और गृहिणियों पर पड़ रहा है। रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से रसोई चलाना भी आम परिवारों के लिए कठिन होता जा रहा है। वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन महंगा हो गया है, जिसका सीधा प्रभाव हर जरूरी वस्तु की कीमतों पर पड़ रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावों के समय जनता से महंगाई कम करने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज स्थिति यह है कि हर दिन आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। कई स्थानों पर पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें भी आ रही हैं, जिससे जनता और अधिक परेशान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि पूरी दुनियां को पता था कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल पर हमला होगा, लेकिन भारत सरकार ने इसकी तैयारी नहीं की। जब क्रूड आयल के दाम कम थे, तब भी इसका फायदा आमजन को नहीं दिया गया। ना ही सरकार ने इसका भंडारण किया। सिर्फ कुछ पूंजीपतियों ने रूस से सस्ते तेल को खरीदकर यूरोप के देशों में बेचा। ये सब देश की जनता जानती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *