टर्मिनेटर सीरीज के हीरो और हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड श्वार्जनेगर पहले ही मना लिया क्रिसमस, 25 लोगों को दिए घर
टर्मिनेटर सीरीज के साथ ही कमांडो और प्रीडेटर जैसी फिल्मों के जरिये दुनिया भर के दर्शकों के दिलों में राज करने वाले हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने क्रिसमस पहले की सांटा क्लॉज की भूमिका अदा कर ली। उन्होंने क्रिसमस से पहले ऐसा पुनीत काम किया, जहां हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। उन्होंने 25 लोगों को घर दिए। हॉलीवुड स्टार और कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नोल्ड श्वार्जनेगर अपनी एक्शन फिल्मों के लिए दुनिया भर में खास पहचान रखते हैं। टर्मिनेटर, कमांडो और प्रीडेटर जैसी उनकी फिल्में एक्शन प्रेमियों की पसंदीदा फिल्मों की फेहरिस्त में शरीक रहती हैं। यही नहीं, अर्नोल्ड श्वार्जनेगर एक राजनीतिज्ञ भी रहे हैं। हालांकि अब वह राजनीति से दूर हैं। वहीं, वह समाज सेवा से जुड़े कई कार्यों को अंजाम देते रहते हैं। अर्नोल्ड ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं। इसमें वह क्रिसमस से पहले खास अंदाज में त्योहार को मनाते नजर आ रहे हैं। इस तरह उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। अर्नोल्ड अलोइस श्वार्ज़नेगर ने तीन फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं।
View this post on Instagram
इन फोटो में उन्होंने बताया है कि 25 बेघर लोगों को उन्हें घर मुहैया कराए हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए हॉलीवुड के सुपरस्टार ने लिखा है कि-आज, मैंने क्रिसमस कुछ जल्दी ही मना लिया। जिन 25 घरों को मैंने बेघर बुजुर्गों के लिए दान किया था, वे यहां लॉस एंजेलिस में स्थापित किए गए थे। अपने नायकों के साथ कुछ समय बिताना और उनके नए घरों में उनका स्वागत करना शानदार रहा।
अर्नोल्ड ने इस काम में उनकी मदद करने वाले लोगों का आभार जताया है। उन्होंने लिखा है कि-हमने साबित कर दिया कि जब हम सब मिलकर काम करेंगे तो हम किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं। इस तरह अर्नोल्ड की क्रिसमस के मौके पर इस नेक काम के लिए सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।




