Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 12, 2026

आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सकों को दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि, इन विभागों में कर्मचारियों को मिलेंगे तीन हजार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सकों को दस दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सकों को दस दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की। साथ ही इन विभागों में समूह ‘ग’ एवं समूह ‘घ’ के कार्मिकों को भी 3-3 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति प्रदान की है।
पंडित दीनदयाल का भावपूर्म स्मरण
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद का मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। वे वास्तव में वैचारिक निष्ठा एवं व्यावहारिक कर्मशीलता के अप्रतिम उदाहरण थे। पं.दीनदयाल जी एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *