Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 6, 2026

जनरल ओपीडी खुलने पर भी एम्स में जारी रहेगी टेलिमेडिसिन सेवा, इन नंबरों पर ले सकते हैं परामर्श

ओपीडी खुलने पर भी एम्स की टेलिमेडिसिन सेवाओं को निर्बाधरूप से जारी रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि एम्स में स्थगित चल रही जनरल ओपीडी सुविधा फिर से शुरू होने में अभी और समय लग सकता है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने बीते अप्रैल माह से टेलिमेडिसिन सेवा शुरू कराई थी। यह सेवा लोगों के लिए लाभकारी साबित होने पर अब इसे अस्पताल में जनरल ओपीडी खुलने की दशा के बाद भी जारी रखने का फैसला किया गया है। बस आपको अपने हिसाब से विशेषज्ञों को नंबर मिलाने हैं और चिकित्सा संबंधी परामर्श मिल जाएगा।
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लॉकडाउन के दौरान से एम्स ऋषिकेश में जनरल ओपीडी सेवाएं स्थगित रखी गई हैं। ऐसे में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए मरीजों को फोन से चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराने के लिए बीते माह 7 अप्रैल से टेलिमेडिसिन ओपीडी सेवाएं शुरू की गई थीं। इस सुविधा के तहत फोन तथा व्हाट्सएप कॉल को अटैंड कर अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दे रहे हैं।
अब राज्य में जैसे-जैसे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस लिहाज से अस्पतालों में जनरल ओपीडी खुलने पर बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने की आशंका है। इससे अत्यधिक भीड़ में कोविड संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा। इस समस्या के मद्देनजर एहतियातन एम्स की टेलिमेडिसिन सेवाओं को निर्बाधरूप से जारी रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि एम्स में स्थगित चल रही जनरल ओपीडी सुविधा फिर से शुरू होने में अभी और समय लग सकता है।
टेलिमेडिसिन ओपीडी सेवाओं की सलाहकार और कम्यूनिटी एवं फेमिली मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. वर्तिका सक्सैना जी ने इस बाबत बताया कि निकट भविष्य में एम्स की जनरल ओपीडी खुलने की स्थिति में भी संस्थान की टेलिमेडिसिन सेवाएं सततरूप से जारी रहेंगी। जिससे ऐसे लोग जो कोविड खतरे की वजह से अस्पताल आने से बचना चाहते हैं, उन्हें फोन के माध्यम से घर बैठे चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध हो सके। डॉ. वर्तिका ने बताया कि 7 अप्रैल से जून के पहले सप्ताह तक 2000 से अधिक लोग टेलिमेडिसिन सेवा का लाभ उठा चुके हैं। जिनमें सबसे अधिक कॉल्स रेडियोथैरेपी और यूरोलॉजी विभाग में आई हैं। टेलिमेडिसिन ओपीडी के नोडल ऑफिसर डॉ. योगेश बहुरूपी ने बताया कि इन सेवाओं से एम्स के चिकित्सक बीमारी के संबंध में परामर्श देने के अलावा व्हाट्सएप से मरीजों की मेडिकल रिपोर्टों को देखकर उन्हें दवाओं के सेवन की जानकारी भी दे रहे हैं। लिहाजा कोई भी मरीज घर बैठे ही टेलिमेडिसिन नंबरों पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी मेडिकल जांच रिपोट्स संबंधित चिकित्सक को प्रेषित कर सकता है।
डॉ. योगेश ने बताया कि टेलिमेडिसिन की यह विशेष सुविधा सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक दैनिकतौर पर संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सको से सलाह लेने के लिए निम्न टेलिमेडिसिन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
एम्स की टेलिमेडिसिन ओपीडी नंबर
1- जनरल मेडिसिन- 7217014335
2- पल्मोनरी मेडिसिन- 7302893024
3- एकीकृत ब्रेस्ट केयर सेंटर- 8791335452
4- बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी- 8791237706
5- रेडियोथैरेपी- 7417970228
6- मेडिकल ओंकोलॉजी- 8865989205
7- क्लीनिकल हेमोटोलॉजी- 8865989235
8- यूरोलॉजी- 8126542780
9- मनोचिकित्सा- 9084976174
10- स्त्री रोग- 7060005851
11- दन्त रोग- 9619181125
12- सीटीवीएस विभाग- 7417051576
13-फेमिली मेडिसिन- 9621539863

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *