हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, नौ स्थानों पर होगी ट्रैकिंग
उत्तराखंड में टिहरी जिले के पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए आगामी छह से नौ मार्च के बीच आयोजित किए जा रहे टिहरी लेक फेस्टिवल के दौरान जिले में नौ स्थानों पर ट्रैकिंग अभियान भी संचालित किए जाएंगे। इसके जरिये प्रतिभागी हिमालय की खूबसरती का दीदार करने के साथ ही ग्रामीण जनजीवन से भी परिचित होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
हाल के समय में झील के कारण टिहरी वाटर स्पोर्ट्स का बड़ा डेस्टिनेशन बन चुका है। इसके बावजूद टिहरी में पयर्टकों के लिए बहुत कुछ छुपा हुआ है। खासकर पहाड़ी ढलानों, जंगलों और बुग्याल से होकर गुजरने वाले ट्रैकिंग रूट्स के बारे में अधिकांश पर्यटकों को पता नहीं होता। इसलिए टिहरी जिला प्रशासन लेक फेस्टिवल के दौरान पयर्टकों को नया अनुभव दिलाने के लिए नौ स्थानों पर ट्रैकिंग अभियान संचालित करने जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
खास बात ये है कि उक्त सभी ट्रैकिंग अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे। इस कारण पयर्टक टिहरी के ग्रामीण जनजीवन से भी परिचित हो सकेंगे। टिहरी की जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल ने कहा कि इन ट्रैकिंग अभियानों का उद्देश्य केवल साहसिक गतिविधि तक सीमित नहीं है। यह पहल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और टिहरी को एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पयर्टकों के साथ प्रशिक्षित गाइड भी साथ चलेंगे, पयर्टकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए समुचित इंतजाम किए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
रात में एस्ट्रो नाइट
फेस्टिवल के दौरान ‘एस्ट्रो नाइट’ का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें साफ आसमान के नीचे तारों का अवलोकन कराया जाएगा। दिन में ट्रैकिंग और रात में तारामंडल का अनुभव पर्यटक ले सकेंगे। यह संयोजन प्रतिभागियों को प्रकृति से गहरे जुड़ाव का अवसर देगा। टिहरी जिला प्रशासन और उत्तराखंड पयर्टन विकास परिषद के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किए जा रहे Himalayan O₂ – टिहरी लेक फेस्टिवल का शुभारंभ छह मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों किया जाना प्रस्तावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ट्रैकिंग का सात मार्च का कार्यक्रम
थंगधार कोटिया से अगान – 05 किमी
मंदार से पीडी पर्वत – 07 किमी
आगराखाल से कसमोली बर्ल्ड ट्रेल – 08 किमी
देवलसारी से नागटिब्बा – 08 किमी
आठ मार्च
टिहरी झील से कोत्था पिकनिक स्पॉट – 04 किमी
गजा से घंटाकर्ण मंदिर – 04 किमी
गजा से डांडाचली – 10 किमी
थात से खैट पर्वत -07 किमी
हुलाना खाल से बरसाताल ट्रैक -04 किमी
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


