Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 4, 2026

मुख्य सचिव से मिले राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे, प्रमुख मांगों पर की चर्चा

आज चार फरवरी 2026 को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से भेंट की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की लंबित एवं प्रमुख मांगों पर चर्चा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भेंट के दौरान वाहन भत्ता एवं यात्रा व्यय बिल के नियमों में संशोधन का विषय प्रमुख रूप से उठाया गया। परिषद की ओर से अवगत कराया गया कि उक्त संशोधन के संबंध में वित्त सचिव स्तर से प्रस्ताव तैयार किया जाना है। इसके बावजूद विगत सात–आठ माह से यह प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया है। इस पर मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि वह इस विषय में वित्त सचिव से वार्ता कर प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत कराने के निर्देश देंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके अतिरिक्त रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की ओर से परिषद को सौंपे गए ज्ञापन का भी उल्लेख किया गया। इसमें रोडवेज विभाग में पदोन्नति न होने की समस्या को प्रमुखता से रखा गया था। इस विषय को परिषद के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से मुख्य सचिव के संज्ञान में लाए जाने पर मुख्य सचिव ने बताया कि पदोन्नति के संबंध में पूर्व में कई पत्र जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने इस पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *