Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 12, 2026

महिला दिवस पर ग्राफिक एरा में स्पीकर खंडूड़ी, आईएएस नमामी व डा. दिव्या सम्मानित

उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को राजनीति में आना चाहिए। वे समाज की दशा और दिशा दोनों बदल सकती हैं। स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ग्राफिक एरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहीं थीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि महिलाओं को साल के पूरे 365 दिन सम्मान मिलना चाहिये। आज की महिलाएं चाय बेचने से लेकर, रिक्शा चलाकर भी अपना परिवार चला रहीं हैं। वे बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल करने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागेदारी को बढ़ावा देने के लिये पंचायत में 50 प्रतिशत आरक्षण, विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण व लड़कियों की पढ़ाई से लेकर कौशल जागृत करने तक की योजनाएं राज्य में चलाई जा रहीं हैं। उन्होंने गृहणियों को कामकाजी महिलाओं के जितना ही सम्मान देने का आह्वान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

देहरादून की नगर आयुक्त आईएएस नमामी बंसल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महिलाओं को परिवार के साथ खुद पर भी ध्यान देना चाहिये क्योंकि उनके विकसित होने से समाज और भी ज्यादा विकसित होगा। महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर होने के साथ ही खुश होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन्दगी में सफलता पाने के लिये छोटे-छोटे लक्ष्यों को भी सेलिब्रेट करना चाहिये व ऐसे कार्य करने चाहिये जिससे माता-पिता गौरान्वित महसूस करें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

समारोह में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की वाईस चेयर पर्सन डा. राखी घनशाला ने महिलाओं को खुद पर भरोसा रखने और आगे बढ़ते रहने के लिये प्रेरित किया। ग्राफिक एरा अस्पताल की प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. दिव्या मिश्रा ने महिलाओं के स्वास्थ्य की महत्वता पर प्रकाश डाला। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी, आईएएस नमामी बंसल व डा. दिव्या मिश्रा के साथ ही ग्राफिक एरा में दो दशक से सेवा करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें रूचिरा रावत, डा. किरण शर्मा, डा. शालिनी सिंह व अन्य महिलाएं शामिल हैं। इस अवसर पर ग्राफिक एरा की 250 से ज्यादा महिला कर्मियों को पुरूस्कृत किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी व ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की महिला पदाधिकारी, शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन डा. भारती शर्मा व डा. ताहा सिद्धकी ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *