Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 12, 2026

समाजसेविका लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने आशा वर्कर्स और स्वास्थ्य विभाग की टीम को किया सम्मानित

सहसपुर विधानसभा के सेलाकुई में समाजसेविका लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

सहसपुर विधानसभा के सेलाकुई में समाजसेविका लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं के साथ ही पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में समाजसेविका लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि आशा कार्यकर्ता हमारी फ्रंट लाइन वॉरियर्स हैं। कोरोनाकाल में उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बहुत ही सरानिय कार्य किया है। जहां लोग घर से निकलने से बच रहे थे, वहीं ये लोग दिन रात गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य संबधित सेवाएं देने में जुटे रहे।

उन्होंने कहा कि पूरे कोरोनाकाल में हमारी आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी मेहनत के साथ इस संक्रामक बीमारी से लड़ने में लगे रही। इसका परिणाम यह रहा कि हम इस संक्रमण को फैलने से रोकने में कामयाब हो रहे हैं। इस दौरान समाजसेविका लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने आशाओं की समस्याएं सुन कर उनकी समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में समाजसेविका लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने सेलाकुई की आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की टीम को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ कृष्ण चंद्र रतूड़ी, डॉ उमा राजपूत, उमेश, विशाल, मीनाक्षी, सविता रानी, निशा, कविता थापा, बबली, नीलम, चन्दा, प्रिया, राहुल, पूनम पंवार, अनुज पांडेय, किरन पंवार, गोमती जोशी, मालती भट्ट, सुनील ठाकुर, रवि नेगी, मोहित रतूड़ी आदि मौजूद थे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *