Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 6, 2026

वीडियो में देखेंः उत्तराखंड के गंगोत्री में हिमपात, हल्की बारिश का दौर शुरू, चली तेज आंधी, बुझी जंगल की आग

उत्तराखंड में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। गंगोत्री यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ सहित 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। वहीं, मैदानों में आधी रात के बाद तेज आंधी चली।

उत्तराखंड में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। गंगोत्री यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ सहित 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। वहीं, मैदानों में आधी रात के बाद तेज आंधी चली। बारिश के चलते अधिकांश जंगलों में आग बुझने लगी है। इससे वायु सेना के हेलीकॉप्टर के जरिये आग बुझाने के आरपेशन को रोक दिया गया है।

वीडियो में देखें गंगेत्री में हिमपात

छह अप्रैल की दोपहर बाद से ही पर्वतीय इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने लगी। देहरादून और अन्य कई क्षेत्र में बारिश का माहौल तो बना, लेकिन बादल नहीं गरजे। रात 12 बजे के बाद देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ मध्यम बारिश हुई हुई। इस दौरान तेज आंधी भी चली। नींद में होने के कारण लोगों की छतों में सूखने को डाले गए कपड़े भी हवा उड़ा ले गई।


राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक आज सात अप्रैल का आरेंज अलर्ट जारी है। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का गर्जन के साथ दौर जारी रहेगा। 3200 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई पर अभी और हिमपात होगा। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर आदि स्थानों पर ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। मैदानी क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं आज भी चलेंगी।
आठ अप्रैल को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। शेष स्थानों पर मौसम शुष्क करेगा। नौ अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। दस अप्रैल से उत्तराखंड का मौसम खुलने की संभावना है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *