Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 5, 2026

दिवंगत फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्तेदार सहित छह की सड़क हादसे में मौत, मंत्री पहुंचे घर

दिवंगत फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्तेदारों के साथ ही चालक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है।

दिवंगत फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्तेदारों के साथ ही चालक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद बिहार सरकार के मंत्री एवं उनके रिश्तेदार नीरज सिंह बबलू जमुई के भंदरा गांव पहुंचे। वहीं उनके साथ हरियाणा के एडीजीपी व सुशांत के बहनोई ओपी सिंह भी मौजूद थे।
मालूम हो कि सोमवार को जमुई जिले के नुमर गांव निवासी एवं हरियाणा के एडीजीपी ओपी सिंह की बहन की मौत पटना में इलाज के दौरान सोमवार को हो गई थी। इसके शव का अंतिम संस्कार उसी दिन किया गया और मंगलवार की सुबह सभी परिवार के लोग एक सुमो विक्टा गाड़ी पर सवार होकर जा रहे थे। तभी सिकंदरा शेखपुरा मुख्य मार्ग के पिपरा गांव के समीप सुमो विक्टा चालक को झपकी आ गई। वह सामने से आ रहे हैं गैस सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गया था।
ओमप्रकाश सिंह की बहन का अंतिम संस्कार कर उनकी बहन के पति अपने दो बेटे और एक बेटी समेत कुल 10 लोगों के साथ सुमो विक्टा में सवार थे। जो अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद पटना से अपने घर लौट रहे थे। लखीसराय के पास उनकी गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमें 6 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में दो लोगों को जमुई जबकि दो लोगों को पटना रेफर किया गया है.
यह घटना लखीसराय जिले के हलसी थाना अंतर्गत शेखपुरा रोड में पिपरा के पास की है, जहां सुमो विक्टा और ट्रक में आमने सामने से टक्कर हुई। इस हादसे में विक्टा पर सवार छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। मृतकों में लालजीत सिंह, नेमानी सिंह, रामचंद्र सिंह, बेबी सिंह, अनीता सिंह और प्रीतम सिंह बताया गया है। हादसे में जिन- जिन लोगों की मौत हुई है वो लोग खैरा थाना इलाके के ही रहने वाले हैं और आपस में सभी रिश्तेदार हैं, जबकि एक चालक प्रीतम सिंह सोनपे का रहने वाला बताया गया है।
इस दुर्घटना में बाल्मीकि सिंह प्रशांत सिंह बालमुकुंद सिंह दिलखुश कुमार घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। घटना की जानकारी के बाद बिहार सरकार के मंत्री सुशांत सिंह के रिश्तेदार नीरज सिंह बबलू मृतक के परिजनों से मिलने के लिए जमुई जिले के भंदरा गांव पहुंचे।
गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थित अपने घर में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में गंभीर आरोपों के बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *