Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 14, 2026

खतरनाक तीन शेर को देखकर चिड़िया ने सड़क पार करने को लगाया ऐसा जुगाड़, आप भी देखें शानदार वीडियो

मनुष्य की तरह अन्य प्राणियों में भी ये समझने की शक्ति है कि वे कहां और किस तरह से सुरक्षित रह सकते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन शेरों से बचने के लिए चिढ़िया ने ऐसी युक्ति निकाली, जो वाकई काबिले तारीफ है।

मेरे एक मित्र ने बताया था कि उसके तोते की दोस्ती उसके पालतू कुत्ते से है। तोता घर में इधर उधर घूमता रहता है। यदि कभी बिल्ली तोते की तरफ झपटने के लिए उनके घर पहुंचती है तो तोता झटपट कुत्ते के पास चला जाता है। ऐसे में कुत्ता गुर्रा कर बिल्ली को भगा देता है। यानी मनुष्य की तरह अन्य प्राणियों में भी ये समझने की शक्ति है कि वे कहां और किस तरह से सुरक्षित रह सकते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन शेरों से बचने के लिए चिड़िया ने ऐसी युक्ति निकाली, जो वाकई काबिले तारीफ है।
शेर का नाम सुनते ही किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं, फिर चाहे वो इंसान हो या फिर कोई जानवर। अब सवाल ये उठता है कि क्या शेर किसी एक छोटी सी चिड़िया को आसानी से छोड़ सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक चिड़िया शेरों की निगाह से बचने के लिए एक युक्ति तलाश लेती है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर 3 शेर आ रहे हैं। इसी बीच एक गैंडा और उसके सामने से होकर सड़क को पार करता है। इसी का फायदा उठाकर चिड़िया भी सड़क को पार करती है। वह गेंडे की बगल में उसके साथ साथ चलकर सड़क को ऐसे पार करती है कि शेरों की नजर भी उस पर न पड़े। तीनों शेर अपनी जगह पर ही रुके रहते हैं।

इस वीडियो को ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, यहां तक ​​कि राजा भी लोगों के अधिकार का सम्मान करता है। पक्षी को रास्ता देने के लिए रुका शेर। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है, वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अनमोल। दूसरे ने लिखा- हमें भी इनसे सीख लेनी चाहिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *