Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 12, 2026

वीडियो में देखें, बर्फबारी के बाद बदरीनाथ धाम में सुंदर नजारा, आज इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी, मैदानों में बढ़ेगी सर्दी

उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। सोमवार को देहरादून में भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी। वहीं, मंगलवार को देहरादून सहित मैदानी इलाकों में मौसम साफ है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में आज भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बदरीनाथ धाम सहित चारों धामों सहित ऊंची चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बुधवार 16 नवंबर से राज्यभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। साथ ही देहरादून सहित अन्य इलाकों में सर्दी बढ़ने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, फिलहाल आज मंगलवार 15 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 3300 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी हो सकती है। कल 16 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक राज्यभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वीडियो में देखें-बर्फबारी के बाद बदरीनाथ धाम का नजारा

तापमान की स्थिति
देहरादून में मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे तक तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार 16 नवंबर को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हो सकती है। 17 और 18 नवंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी संभव है। 19 नवंबर से लेकर 22 नवंबर तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है। ऐसे में सुबह, शाम को रात को बहुत ज्यादा सर्दी महसूस होगी। हालांकि दिन के समय धूप खिलने पर मौसम सुहावना रहेगा। आज 15 नवंबर और 19 नवंबर को देहरादून के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *