Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 11, 2026

द्वितीय मोनाल कपः आज खेले गए दो मुकाबले, ग्राफिक एरा और एसजीआरआर ने जीते मैच

देहरादून में जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित द्वितीय मोनाल कप (इन्टर यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट) के तहत आज बुधवार को टी 20 के दो मुकाबले खेले गए। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय प्रताप मल्ल ने बताया कि इन मुकाबलों में ग्राफिक एरा और एसजीआरआर ने अपने अपने मैच जीत लिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पहला मैच ग्राफिक एरा तथा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (ITM टीम B) के मध्य आयुष क्रिकेट के मैदान में खेला गया। ग्राफिक एरा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए (ITM टीम B) ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए, जिसमें अंशुल कुमार ने 23 रन,वर्णित कुमार ने 22 रन तथा भानु प्रताप कुशवाहा ने 21 रनो का योगदान किया। ग्राफिक एरा की ओर से गेंदबाजी मे किशोर कुणाल ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट तथा अभिषेक रावत ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्राफिक एरा ने 19.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर जीत हासिल की।  इसमें अभिषेक बर्थवाल ने 39 रन, प्रिंस कुमार ने 32 रन तथा राजेंद्र सिंह ने 20 रनो का योगदान दिया। ITM टीम B की ओर से गेंदबाजी में उत्कर्ष ने 4 ओवर मे 31 रन देकर 2 विकेट तथा हुजाइफा ने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किए। ग्राफिक एरा ने यह मैच 7 विकेट से जीता तथा सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ग्राफिक एरा के किशोर कुणाल मैन ऑफ द मैच रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

Sameer Rai (SGRR PG College) 67 Runs in 30 Ball

दूसरा मैच श्री गुरु राम राय डिग्री कॉलेज (एजीआरआर) तथा के डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के मध्य आयुष क्रिकेट मैदान में खेला गया, श्री गुरु राम राय डिग्री कॉलेज ने टॉस जीता तथा पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्री गुरु राम राय डिग्री कॉलेज ने 20 ओवर में 186 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए, जिसमें समीर राय ने 67 रन ,गोविन्द सिंह मेहता ने नाबाद 31 तथा अनय बसन्त छेत्री ने 31 रनों का योगदान किया। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून की ओर से गेंदबाजी में हर्षवर्धन सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट तथा प्रियांशु ने 3 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी (पीजी) कॉलेज, देहरादून की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना सकी , जिसमें सार्थक पंत ने 60 रन, प्रियांशु बरसवाल ने 27 रन तथा गोविन्द पंवार ने 26 नाबाद रनों का योगदान किया। श्री गुरु राम राय डिग्री कॉलेज की ओर से गेंदबाजी करते हुए जन्मेजय जोशी ने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, अनमोल शाह ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट तथा गोविन्द सिंह मेहता ने 2 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किए। श्री गुरु राम राय डिग्री कॉलेज ने यह मैच 33 रनों से जीता तथा सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्री गुरु राम राय डिग्री कॉलेज के समीर राय मैन आफ द मैच रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *