Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 10, 2026

कन्फ्यूजन को कहें बाय-बाय, एसआरएचयू के लाइफ का कंपास लाइव से पाएं सही राह

आज के प्रतिस्पर्धी दौर में करियर का सही चुनाव हर छात्र के जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ होता है, जो उसके भविष्य की दिशा तय करता है। इसी जरूरत को समझते हुए देहरादून में डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। इसके तहत विश्वविद्यालय की ओर से “लाइफ का कंपास-लाइव” नामक एक विशेष ऑनलाइन करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को सही दिशा, स्पष्ट मार्गदर्शन और आत्मविश्वास प्रदान करना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का समय व तिथि
लाइफ का कंपास-लाइव कार्यक्रम 11 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा। यह सत्र हर शनिवार शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ज़ूम प्लेटफॉर्म पर लाइव किया जाएगा, जिससे प्रतिभागी घर बैठे आसानी से जुड़ सकेंगे।
पंजीकरण व संपर्क जानकारी
इच्छुक छात्र और अभिभावक इस कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.srhu.edu.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9720-444-666 पर भी संपर्क किया जा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

निःशुल्क करियर मार्गदर्शन सत्र
यह करियर मार्गदर्शन सत्र पूरी तरह निःशुल्क है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स छात्रों को करियर विकल्पों, वर्तमान अवसरों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी देंगे, साथ ही उनके प्रश्नों के उत्तर देकर व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *