दिल्ली कैपिटल्स के साथ मैच में बड़ी गलती कर गए संजू सैमसन, देना पड़ेगा जुर्माना, गलती दोहराई तो लग सकता है बैन
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुए मैच में एक बड़ी गलती कर गए। अब उन्हें इसका जुर्माना भुगतना पड़ेगा।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुए मैच में एक बड़ी गलती कर गए। अब उन्हें इसका जुर्माना भुगतना पड़ेगा। आइपीएल के मैच में दिल्ली ने राजरस्थान को 33 रन से हरा दिया था। इस हार ने राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को झटका दिया है। साथ ही राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को 24 लाख का जुर्माना देना पड़ा है। दरअसल एक बार फिर सैमसन अपनी टीम के निर्धारित समय में गेंदबाजी कोटा पूरा नहीं कर पाए हैं। इसके कारण उन्हें 24 लाख का जुर्माना देना होगा। अब यदि एक और बार राजस्थान की टीम धीमी ओवर रेट का शिकार होती है तो नियम के अनुसार सैमसन पर एक मैच का बैन लग जाएगा। सैमसन के अलावा टीम के बाकी प्लेइंग इलेवन के सदस्यों पर 6 लाख रुपये या उनकी व्यक्तिगत मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।इससे पहले वाले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी राजस्थान की टीम स्लो ओवर रेट को लेकर परेशानी में आई थी, जिसके कारण सैमसन पर 12 लाख का जुर्मनाा लगाया गया था। अब यदि सैमसन और टीम राजस्थान से आने वाले मैचों में कोई बड़ी गलती होती है तो इसके लिए टीम के सदस्य के अलावा कप्तान को सख्त सजा मिल सकती है।
मैच की बात करें तो राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने सबसे अधिक नाबाद 70 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए एनरिज नोर्जे ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिये। सैमसन ने शानदार संघर्ष दिखाया लेकिन, दूसरी ओर से कोई भी दूसरा बल्लेबाज जमकर नहीं खेल पाया। इसके कारण राजस्थान की टीम 20 ओवर में केवल 121 रन ही बना सकी।
दूसरी तरफ दिल्ली की टीम ने 20 ओवर्स में 6 विकेट पर 154 रन बनाए थे। राजस्थान के खिलाफ मैच में श्रेयस अय्यर ने 33 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए। श्रेयस और पंत ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े जो मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।



