Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 14, 2026

रूस के राष्ट्रपति पुतिन का यूक्रेन पर हमले का ऐलान, सेना ने हमले किए शुरू, यूक्रेन सेना को हथियार डालने को कहा

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ता तनाव अब युद्ध में बदल गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन पर मिलिट्री ऑपरेशन की घोषणा कर दी।

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ता तनाव अब युद्ध में बदल गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन पर मिलिट्री ऑपरेशन की घोषणा कर दी। रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन सेना को हथियार डालने को कहा है। इससे पहले यूक्रेन ने देशव्यापी इमरजेंसी का ऐलान कर दिया था। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलने के बाद यूक्रेन ने देशव्यापी इमरजेंसी की घोषणा कर दी। बताया जा रहा है कि रूस की सेना ने हमले भी शुरू कर दिए हैं। न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार रूस ने यूक्रेन सेना से हथियार डालने को कहा है। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्‍की ने गुरुवार को कहा था कि रूस आने वाले दिनों में  यूरोप में एक बड़ा युद्ध शुरू कर सकता है। वहीं हाल ही में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने रूसी समकक्ष के साथ होने वाली बैठक रद्द कर दिया था। साथ ही ब्लिंकन ने कहा था  कि दुनिया को, रूस को उन अपराधों के लिए दंडित करने के लिए अपनी पूरी आर्थिक शक्ति के साथ जवाब देना चाहिए, जो उसने पहले ही किए हैं या जिन्हें करने की वह योजना बना रहा है।
अन्य देशों को आगाह
रूसी सेना अब क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में घुस रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अन्य देशों को आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे। अमेरिका ने रूस के इस आदेश की कड़ी आलोचना की है। रूसी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर कहा कि यह हमला बिल्कुल असंगत और बिना उकसावे की कार्रवाई है। अभी बुधवार को ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेन्स्की ने कहा था कि रूस यूक्रेन पर कभी भी हमला कर सकता है।रूस ने यूक्रेन स्थित दूतावास खाली किया
इस बीच, पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ कई प्रतिबंधों की घोषणा की तथा मॉस्को ने यूक्रेन स्थित अपने दूतावास परिसरों को खाली कर वहां से राजनयिक कर्मियों को निकाल लिया। यूक्रेन के सांसदों ने देशव्यापी आपातकाल लगाने के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की के आदेश को मंजूरी दे दी जो बृहस्पतिवार से शुरू होकर 30 दिन तक लागू रहेगा।
रूसी सैनिक हमले के लिए तैयार: अमेरिका
अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने कहा कि अगर हमले का आदेश दिया गया, तो यूक्रेन की सीमाओं के पास तैनात रूसी बल इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि 80 प्रतिशत सैनिक पूरी तरह से तैयार खड़े हैं और वे सीमा से पांच से 50 किलोमीटर के दायरे में तैनात हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि रूसी बल दोनबास (यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाला इलाका) में भीतर घुस गए हैं या नहीं।’’
रूस ने लगाया हमले का आरोप
संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत ने दुनिया के देशों से आग्रह किया कि वे यूक्रेन के पूर्वी अलगाववादी क्षेत्रों में यूक्रेन द्वारा जारी हिंसा और ‘‘घोर नरसंहार’’ को रोकने में मदद करें। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से बुधवार को कहा कि यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में शांति का उल्लंघन करने वालों के प्रति नरमी बरतने का कोई इरादा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लुहान्स्क और दोनेत्स्क से हजारों लोगों का रूस आना दर्शाता है कि यूक्रेन उन लोगों के साथ अपमानजनक व्यवहार करता है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *