राष्ट्रीय एकता दिवस पर दून में रन फॉर यूनिटी, सीएम धामी ने भी लगाई दौड़
भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में घंटाघर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में घंटाघर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दून में आयोजित की गई दौड़ में सीएम ने भी प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर भाजयुमो की ओर से आयोजित रन फॉर यूनिटी का फ्लैग ऑफ किया।
सामाजिक एकता के उद्देश्य से इस दौड़ का आयोजन घन्टाघर से मसूरी डाइवर्जन तक किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाई। इस अवसर पर विधायक श्री खजनदास, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल मौजूद थे।




