Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 1, 2026

ऋषिकेश में गंगा आरती में शामिल हुए रॉबर्ट वाड्रा, किया भंडारा आयोजित, कही ये बात

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा शुक्रवार को ऋषिकेश पहुंचे। यहां त्रिवेणी घाट पर रोजाना होने वाली सांयकालीन गंगा आरती में वह शामिल हुए। उन्होंने त्रिवेणी घाट पर ही भंडारे का आयोजन भी किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में गंगा तट पर जिस तरह की शांति का अहसास हुआ वह अद्भुत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश पहुंचकर गंगा मां का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। यहां असीम शांति का अनुभव हुआ है। ऐसी शांति पूरे भारत में कहीं देखने को नहीं मिली है। वास्तव में जो गंगा पहाड़ों से निकलकर पूरे देश में सुख शांति का अनुभव करवा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस मौके पर उनके साथ उनके कुछ पारिवारिक सहयोगी, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित थे। इनमें मुख्य रूप से उत्तराखंड कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव गीता राम जायसवाल, प्रदेश सचिव एवं सोशल मीडिया विकास नेगी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, अंशुल अरोड़ा भी मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *