गलत शॉट खेलकर सस्ते में विकेट दे बैठे ऋषभ पंत, रोहित ने लगाई क्लास, पंत देते रहे सफाई, वीडियो हुआ वायरल
एशिया कप में सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में भारत को पाकिस्तान से हार का मुंह देखना पड़ा। इस मैच में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत केवल 12 गेंदों में 14 रन ही बना सके। दो चौके मारकर वह लय में नजर आ रहे थे। यदि सीधे शॉट खेलते तो हो सकता है मैच का परिणाम कुछ अच्छा होता, लेकिन पंत ने फिर अपने चिरपरिचित अंदाज में बड़ी गलती कर दी और एक बार फिर गलत समय गलत शॉट खेलकर आउट हुए। हुआ ये कि पंत शादाब की गेंद को रिवर्स स्वीप मारने के चक्कर में कैच दे बैठे। आउट होने के बाद पंत जब पवेलियन पहुंचे तो टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी क्लास लगा दी। एक बार फिर पंत के गलत तरीके से आउट होने पर फिर से बहस शुरू हो गई है कि दिनेश कार्तिक या पंत। इनमें से किस खिलाड़ी को ज्यादा मौके मिलने चाहिए। क्योंकि पंत सबसे कठिन फार्मेट टेस्ट मैच के साथ ही वनडे में खुद को ढाल चुके हैं, लेकिन अभी टी-20 प्रारूप के इंटरनेशनल मैचों में उन्हें काफी मेहनत करनी होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)पाकिस्तान के खिलाफ भारत को एशिया कप के सुपर 4 राउंड में 5 विकेट से हार मिली। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने कमाल की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। रिजवान 41 गेंद पर 71 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव भी हुए थे। बता दें कि ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक की जगह मैच में शामिल किया गया था, लेकिन पंत एक बार फिर बेढंगा शॉट खेलकर अपना विकेट फेंककर पवेलियन लौटे, दरअसल पंत को शादाब खान ने अपनी मिस्ट्री में फंसाकर पवेलियन की राह दिखाई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अब सोशल मीडिया पर रोहित और पंत का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आउट होने के बाद जब पंत पवेलियन लौटे तो कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी क्लास लगा दी। वीडियो में बातचीत तो पता नहीं चल पा रही है कि दोनों बोल क्या रहे हैं, लेकिन साफ है कि रोहित ने गलत शॉट को लेकर उनसे चर्चा जरूर की। वीडियो में रोहित पंत से लगातार बात करते दिखे रहे हैं। वहीं भारतीय विकेटकीपर अपने कप्तान को समझाते हुए नजर आए। वह इशारे से बता रहे हैं कि वह क्या करना चाहते थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
All The Best @RishabhPant17 ??#RohitSharma #RishabPant #INDvsPAK pic.twitter.com/LwDu5sqInF
— ????? (@Chiku2324) September 4, 2022
राहत की बात ये है कि पूर्व कप्तान विराट कोहली की फार्म वापस आ चुकी है। मैच में विराट कोहली ने कमाल किया और 44 गेंद पर 60 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में विराट ने 4 चौके और 1 छक्के लगाए। कोहली का टी-20 इंटरनेशनल में 32वां अर्धशतक है। मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 181 रन बनाए थे, लेकिन पाकिस्तान ने यह लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। पाकिस्तान के केवल 5 विकेट ही गिरे। अब भारत को फाइनल में पहुंचना है तो अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे। भारतीय टीम का अब अगला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ होना है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



