Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 6, 2026

ग्राफिक एरा में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, कैडेट्स को दो लाख के नगद पुरस्कार

देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी व ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में 76वा गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने ध्वजारोहण किया और एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स की परेड की सलामी ली। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. नरपिंदर सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस देश के संविधान में निहित सिद्धांतों व आदर्शों को बनाए रखने की महत्वता को दर्शाता है। देश के विकास में योगदान देने के लिए हर क्षेत्र के लोगों को साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। यह न सिर्फ वर्तमान, बल्कि भविष्य को और ज्यादा बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला की ओर से कुलपति डॉ. सिंह ने शानदार परेड में शामिल एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स को डेढ़ लाख रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. राकेश कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया और एनसीसी महिला विंग की परेड की सलामी ली। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को देश के संविधान के बारे में जागरूक करना आवश्यक है। चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला की ओर से कुलपति प्रो. शर्मा ने परेड में शामिल एनसीसी कैडेट्स को पचास हजार व सृष्टि धसमाना, अनूप भारती, आयूष और ब्राह्माज़ ग्रुप को देश भक्ति के गीत प्रस्तुत करने के लिए पंद्रह हजार का नगद इनाम पुरस्कृत करने की घोषणा की।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *