भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में राहत दर्ज, उत्तराखंड की रिपोर्ट गायब
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में फिलहाल राहत है। एक बार फिर से इनमें नाममात्र की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में अब स्वास्थ्य महकमे ने मीडिया को नियमित रूप से रिपोर्ट देना बंद कर दिया है। शनिवार 17 दिसंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 164 नए संक्रमित मिले। इस दौरान चार मौत दर्ज की गई। इनमें तीन पुरानी मौतों को जोड़ा गया है। अब देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 530667 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 246 लोग स्वस्थ हुए। अब कोरोना से स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा 44141501 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 3608 है। शुक्रवार को देशभर में 49420 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2199989055 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शुक्रवार 16 दिसंबर को कोरोना के 162 नए संक्रमित और शून्य मौत, गुरुवार 15 दिसंबर को कोरोना के 197 नए संक्रमित और पांच मौत, बुधवार 14 दिसंबर को कोरोना के 152 नए संक्रमित और शून्य मौत, मंगलवार 13 दिसंबर को कोरोना के 114 नए संक्रमित मिले और शून्य मौत, सोमवार 12 दिसंबर को कोरोना के 159 नए संक्रमित और शून्य मौत, रविवार 11 दिसंबर को कोरोना के 170 नए संक्रमित और चार मौत, शनिवार 10 दिसंबर को कोरोना के 209 नए संक्रमित और एक मौत दर्ज की गई थी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



