Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 10, 2026

द हंड्रेड में रिलायंस और सरे की साझेदारी, 2026 से पुरुष और महिला दोनों टीमें एमआई लंदन के नाम से खेलेंगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिज़नेस वेंचर्स लिमिटेड और सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने द हंड्रेड की मशहूर फ्रेंचाइज़ी ओवल इनविंसिबल्स में साझेदारी का ऐलान किया है। इस समझौते के तहत सरे को 51 प्रतिशत और रिलायंस को 49 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली है। इसके साथ ही 2026 से पुरुष और महिला दोनों टीमें ‘MI London’ के नाम से खेलेंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ओवल इनविंसिबल्स द-हंड्रेड के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने पांच साल में पांच खिताब जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। टीम में सैम-टॉम करन, विल जैक्स, ऐलिस कैप्सी जैसे घरेलू सितारों के साथ राशिद खान, एडम ज़म्पा और मैरिज़ैन कैप जैसे दिग्गज शामिल रहे हैं। द-हंड्रेड ब्रिटेन की प्रोफेशनल क्रिकेट लीग है, जो दुनिया में 100 गेंदों का, अपनी तरह का इकलौता फॉर्मेट है। हर साल जुलाई–अगस्त में, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) इसके मुकाबले करवाता है। लीग में कुल 8 टीमें खेलती हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुंबई इंडियंस फैमिली में नई टीमें जुड़ने से MI फैमिली अब 5 देशों में 7 टीमों तक पहुँच चुकी है। बीते 17 वर्षों में MI फ्रेंचाइज़ी दुनिया भर में 13 लीग खिताब जीत चुकी है। इसमें 5 IPL टाइटल, 2 विमेंस प्रीमियर लीग टाइटल, 2 मेजर लीग क्रिकेट टाइटल, 2 चैंपियंस लीग T20 टाइटल, और ILT20 (MI एमिरेट्स, 2024) और SA20 (MI केप टाउन, 2025) में एक-एक टाइटल शामिल हैं। MI का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड इसे वैश्विक T20 क्रिकेट की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ी बनाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

मुंबई इंडियंस की ओनर नीता एम. अंबानी ने कहा कि हमें ‘MI London’ का #OneFamily में स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। क्रिकेट के दिल में लंदन की एक खास जगह है, और हमें इसकी शानदार विरासत का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है। सरे के साथ मिलकर, हम युवा टैलेंट को आगे बढ़ाने, अलग-अलग कम्युनिटीज़ को जोड़ने और खेल के लिए उनके प्यार के ज़रिए फ़ैन्स को एकजुट करने के लिए उत्सुक हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

खेल में नीता अंबानी का सहयोग करने वाले उनके बेटे एवं रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने कहा कि हमारे क्रिकेट सफ़र में ‘MI London’ का एक नया चैप्टर शुरू हो रहा है। इनविंसिबल्स के जीत का रिकॉर्ड और खेल भावना, MI के जुनून, मज़बूती और टीमवर्क के सिद्धांतों से पूरी तरह मेल खाती है। सरे के चेयरमैन ओली स्लिपर ने कहा कि रिलायंस के साथ यह साझेदारी फ्रेंचाइज़ी को वैश्विक पहचान दिलाएगी और ‘MI London’ ब्रांड से फैनबेस व व्यावसायिक मूल्य दोनों में तेज़ी से इज़ाफा होगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *