Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 13, 2026

रेडक्रास सोसाइटी ने 69 बच्चों को वितरण किए हाजिनिंग किट, शिक्षा मंत्री ने दी प्रेरणा

देहरादून स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय ननूरखेडा में रेडक्रास सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 69 बच्चों को हाजिंनिग किट वितरण किए गए। इस मौके पर उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मौके पर पहुंचे और बच्चों को हाजिंनिग वितरण किए। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।  (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि स्कूलों में खेल के साथ साथा अन्य गतिविधियों करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विनम्रता व्यक्ति को महान बनाती है। संस्कार एवं विनम्रता वाला व्यक्ति जीवन में कुछ अच्छा कर ही लेता है। ऐसे व्यक्ति समाज की अनमोल निधि होते हैं। लिखना, पढ़ना, खेलना कूदना, अच्छे संस्कार व विचार होन चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चेयरमैन कुन्दन सिंह टोलिया ने बच्चों को रेडक्रास सोसाइटी की ओर से किए जा रहे कार्यो की बारे में जानकारी दी। कहा कि यह संस्था प्रदेश व आम जन के हित में ठोस कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निरंतर चलने का नाम जीवन है। छात्रों को शुभकामनाएं देते जीवन में सदैव सकारात्मक रहते हुए देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर 169 बच्चों को हाजिंनिंग किट बितरण किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खर्ती ने बच्चों को आर्शीवाद दिया और उनके भविष्य की शुभकामनाएं करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए और देश प्रदेश के साथ-साथ स्कूल व अपने मां बाप का नाम रोशन करना चाहिए। यह संस्कार बच्चों में होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश है तो हम हैं। देश के पीछे सब कुछ अच्छा लगता है। देश को अच्छा करने के लिए हर नागरिक का योगदान होता है। इस मौके पर उप शिक्षा निदेशक अशोक गुसांई, प्रधानध्यापिका खीमा देवी, शिक्षिका विनीता रावत, भीष्म कान्ति, बिन्दु राना और निवेदिता नेगी के अलावा अन्य लोग शामिल रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *