Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 25, 2026

हरियाणा की चर्चित महिला कलाकार के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अब तक दे चुकी हैं 500 से ज्यादा गानों की प्रस्तुति

हरियाणा की चर्चित महिला कलाकार के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वह 500 से अधिक गानों और भजन पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है, जो काफी चर्चाओं में रहती है।

हरियाणा की चर्चित महिला कलाकार के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वह 500 से अधिक गानों और भजन पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है, जो काफी चर्चाओं में रहती है। इस महिला कलाकार ने आरोप लगाया है कि भिवानी के रहने वाले एक युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। आरोप है कि कई बार रोहतक स्थित होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने हाल ही में दूसरी लड़की से शादी कर ली। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से दिल्ली के पास की रहने वाली महिला कलाकार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका पति पिछले कई साल से लापता है। उसका करीब 10 साल का बेटा है। कुछ समय पहले फेसबुक के माध्यम से उसका संपर्क भिवानी निवासी एक युवक के साथ हुआ था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया और उनकी मुलाकात भी होने लगी। महिला कलाकार ने बताया कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। कहा कि वह उसके साथ शादी कर घर बसाएगा। महिला कलाकार भी उसके झांसे में आ गई।
आरोप है कि एक दिन युवक ने उसे रोहतक स्थित होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने फिर से कहा कि कुछ दिन बाद वह शादी कर लेगा। इसके बाद महिला कलाकार ने कोई शिकायत नहीं दी। इसी तरह युवक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब एक माह से युवक का रवैया बदल गया और वह दूरी बनाकर रखने लगा। यहां तक उसने फोन फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया।
इसी अनदेखी के चलते वह युवक के मकान पर पहुंच गई। वहां पहुंचने के बाद पता चला कि आरोपित ने एक दिसंबर को उसने किसी अन्य युवती से शादी कर ली। शादी का पता चलते ही महिला कलाकार ने जमकर हंगामा किया। यहां तक कि डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में महिला कलाकार ने वहां पर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन दुष्कर्म की घटना रोहतक के होटल में हुई थी, इस वजह से रोहतक के महिला थाने में केस दर्ज कराया गया है। जांच में पता चला है कि महिला कलाकार के साथ पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। उसने द्वारका में पंजाब के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करा रखा है। वह युवक तभी से भगौड़ा चल रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *