Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 3, 2026

राहुल गांधी ने कोरोना टीकाकरण को लेकर मोदी सरकार को घेरा, कहा-एक और जुमला हुआ चकनाचूर

कोरोना टीकाकरण को लेकर मोदी सरकार की ओर से किए गए वायदों को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने शुक्रवार को मोदी सरकार पर कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर निशाना साधा।

कोरोना टीकाकरण को लेकर मोदी सरकार की ओर से किए गए वायदों को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने शुक्रवार को मोदी सरकार पर कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि 2021 में सभी को कोरोना की दोनों डोज लगा दी जाएंगी, लेकिन वो पूरा नहीं हुआ। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि-केंद्र सरकार का वादा था कि 2021 के अंत तक सबको दोनों डोज़ वैक्सीन लगाएंगे। आज साल का अंत है- देश अब भी वैक्सीन से दूर, एक और जुमला चकनाचूर!’ राहुल गांधी ने कोरोना की तीसरी लहर से संबंधित खबर के स्क्रीनशॉट के साथ यह ट्वीट किया है।

देश में इस समय कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1445416714 है। वहीं, कोरोना के मामलों की बात करें तो उनकी संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना के नए मामले करीब 64 दिनों बाद 16,000 का आंकड़ा पार कर गए हैं। देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 16764 नए केस दर्ज किए गए। कल की तुलना में कोरोना मामलों में 27.4 फीसदी का उछाल आया। गुरुवार को देश में 13,000 से ज्यादा मामले आए थे। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 220 मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई। अब तक 481080 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।
बता दें, देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1270 हो गई है। एक दिन पहले यह संख्या 961 थी। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 450 और 320 मामले हैं। ओमिक्रोन के 1,270 मरीज़ों में से 374 मरीज़ रिकवर हो गए हैं। इस बीच भारत में गुरुवार 30 दिसंबर को ओमिक्रॉन वैरिएंट से पहली मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में एक 52 वर्षीय व्यक्ति जो ओमिक्रॉन से संक्रमित थे, उनकी मौत हो गई है। 52 वर्षीय मरीज पुणे के पिंपरी चिंचवाड नगर निगम के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती थे। उनको दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उनकी मौत हो गई। हाल ही में पिंपरी चिंचवाड़ में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *