Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 5, 2026

पंजाब के सीएम भगवंत मान के पेट में दर्द, दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती

पंजाब के सीएम भगवंत मान को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मुख्यमंत्री मान को अस्वस्थ महसूस होने के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

पंजाब के सीएम भगवंत मान को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मुख्यमंत्री मान को अस्वस्थ महसूस होने के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री को पेट में दर्द की शिकायत थी। इसके लिए जांच की गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें इंफेक्शन हुआ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे पूर्व बुधवार को भगवंत मान ने अमृतसर के पास सिद्धू मूसेवाला की हत्या के दो संदिग्धों को मार गिराए जाने के बाद राज्य में गैंगस्टरों के खिलाफ सफल ऑपरेशन अंजाम देने के लिए पुलिस और गैंगस्टर्स विरोधी टास्क फोर्स को बधाई दी थी। मारे गए गैंगस्टरों की पहचान जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह के रूप में हुई, जिनके पास से मुठभेड़ के बाद एक एके 47 और एक पिस्तौल बरामद की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक निर्णायक युद्ध शुरू किया है। अमृतसर में हुआ ऑपरेशन उसी की एक कड़ी है। इस महीने की शुरुआत में मान पारंपरिक सिख (आनंद कारज) शादी समारोह में डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *