ग्राफिक एरा में साईकी एक्सप्रेस 2.0, आसपास के बदलावों पर नज़र रखना जरूरी
अपने आसपास होने वाले हर छोटे से छोटे परिवर्तन के प्रति सजग रहना दूसरों के दुख दर्द समझने और सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में साईकी एक्सप्रेस 2.0 में मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉ जीतपाल सिंह राणा ने यह बात कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मानव मनोविज्ञान पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन भावनाओं की अभिव्यक्ति और मानसिक स्वास्थ्य विषय पर किया गया। ग्राफिक एरा अस्पताल के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ जीतपाल ने कहा कि अपने आसपास के वातावरण में रहने वाले लोगों के दिनचर्या और आदतों में छोटे से छोटे बदलावों से संवेदनशीलता के साथ काम लेना चाहिए। इसके साथ ही अपने रोजमर्रा के जीवन में शारीरिक और मानसिक व्यायाम अपनाएं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के शन मन: क्लब ने किया। कार्यक्रम में कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस डिपार्टमेंट के हेड डॉ विनय नेगी अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


