Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 16, 2026

नए साल के जश्न को लेकर उत्तराखंड पुलिस की तैयारी, मित्रता निभाएगी पुलिस, हुड़दंगियों पर लगाम, डीजीपी ने दिए ये निर्देश

नए साल के जश्न को लेकर जहां लोगों में उत्साह है, वहीं, पर्यटकों की उत्तराखंड के प्रमुख स्थलों पर भीड़ जुटने की भी संभावना है। कोरोना के चलते दो साल नए साल के जश्न में भी ग्रहण लगा रहा। अबकी बार कोरोना संबंधित नियम ज्यादा कठोर नहीं हैं। ऐसे में इस बार मसूरी, नैनीताल सहित अन्य स्थलों को लेकर उत्तराखंड पुलिस भी व्यवस्थाएं बनाने की तैयारी कर रही है। इसी परिपेक्ष्य में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डीजीपी ने कहा कि पर्यटकों के साथ मित्र पुलिस की व्यवहार किया जाए। वहीं, हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। जनपद देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल के अधिकारियों के साथ यातायात व्यवस्था के संबंध में उन्होंने आज वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि नववर्ष के जश्न के लिए प्रदेश के सभी पर्यटक स्थलों में आने लगे हैं। पर्यटकों के साथ मित्र पुलिस की तरह व्यवहार करें। पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के अनुसार ट्रैफिक प्लान बनाए जाएं। भीड़ को देखते हुए पहले ही अतिरिक्त पार्किंग स्थलों, रूट डायवर्जन आदि की तैयारी कर लें। साथ ही आम जन को इसकी समय से सूचना दें। ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और जनता को असुविधा न हो। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

बैठक में दिए ये निर्देश
1. यातायात प्रबन्धन हेतु देहरादून, हरिद्वार से ऋषिकेश एवं मसूरी में अतिरिक्त यातायात कर्मी एवं हॉक मोबाइल तैनात किये जाएं।
2. होटल बुकिंग वाले पर्यटकों को ही नैनीताल एवं मसूरी की ओर जाने दिया जाए।
3. जनपद पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल एवं देहरादून आपसी समन्वय से डायवर्जन प्लान तैयार करें।
4. यातायात व्यवस्था को लेकर जारी यातायात प्लान की जानकारी आम जन को समय से दे दी जाए। यातायात प्लान का मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए।
5. यातायात व्यवस्था हेतु घुड़सवार पुलिस, सीपीयू यूनिट, क्रेन यूनिट का भी उपयोग किया जाए।
6. जाम की समस्या से निपटने के लिए डायवर्जन एवं वन-वे प्लान तैयार कर लें।
7. नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर टोइंग और क्लैंपिंग की कार्यवाही की जाए।
8. जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों, ओवर स्पीड एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।
9. अपने क्षेत्र की सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी की भी होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये रहे उपस्थित
बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुँवर, सेनानायक एसडीआरएफ मणीकान्त मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, यातायात अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक नगर सरीता डोभाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य जिलों के पुलिस अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *