Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 13, 2026

नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी, महानगर अध्यक्ष ने नियुक्त किए 10 सेक्टर प्रभारी

उत्तराखंड में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक दल तैयारी में जुट गए हैं। इसी कड़ी में देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने 100 वार्डों के लिए कुल 10 सेक्टर प्रभारी नियुक्त किये हैं। साथ ही कांग्रेस ने नगर निगम की समस्याओं को और अधिक जोरशोर से उठाना शुरू कर दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
डॉ. गोगी ने कहा कि निगम क्षेत्र में चारों तरफ अव्यवस्था की स्थिति है। नए वार्ड तो शामिल कर लिए गए हैं, लेकिन वहां सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए कर्मचारी ही नियुक्त नहीं किये गए हैं। ऊपर से इन नए क्षेत्रों को समय से पहले ही टैक्स के दायरे में लाया जा रहा है। निगम में तत्काल नए कर्मचारी नियुक्त हों और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को पक्का किया जाए। मलिन बस्तियों की समस्या भी जस की तस है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और संगठन पूरी ताकत से नगर निगम चुनाव में जायेगा। संगठन की मजबूती के लिए ही सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। सभी प्रभारी जल्द से जल्द वार्ड समितियों की तथा बूथ लेवल एजेंट्स की बैठक लेंगे। इसके अतिरिक्त सभी प्रभारी संगठन सम्बन्धी गतिविधियों में सभी प्रकार के समन्वयन की भूमिका का निर्वहन करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नियुक्त प्रभारियों के नाम
अभिषेक तिवारी
सतेंद्र पवार
अरुण रतूड़ी
देवी नेगी
विपुल नौटियाल
सोनू रावत
अनिल नेगी
मोहन जोशी
राव नसीम
एच बी थापा

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *