Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 1, 2026

जिस छह साल की मासूम बच्ची को दो दिन से तलाश रही थी पुलिस, पड़ोसी के संदूक में मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार

जिस छह साल की मासूम को दो दिनों से पुलिस तलाश कर रही थी, उसकी लाश पड़ोसी के घर संदूक से बरामद की गई। इस हृदयविदारक घटना की भनक लगते ही आसपास के लोगो मौके पर जमा हो गए। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी।

जिस छह साल की मासूम को दो दिनों से पुलिस तलाश कर रही थी, उसकी लाश पड़ोसी के घर संदूक से बरामद की गई। इस हृदयविदारक घटना की भनक लगते ही आसपास के लोगो मौके पर जमा हो गए। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। किसी तरह पुलिस उसे लोगों की भीड़ से छुड़ाकर ले गई। दुष्कर्म की आशंका को लेकर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
घटना अपराध विहीन राज्य का दावा करने वाले उत्तर प्रदेश राज्य के हापुड़ की है। यहां दो दिन से लापता 6 साल की लड़की की लाश पड़ोसी के घर में रखे संदूक में मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस को आरोपी के घर का ताला तोड़ना पड़ा और वहां से संदूक में बंद कर रखी गई लड़की की लाश निकाली गई।
हापुड़ एसपी ने कहा कि हमें शुक्रवार को शिकायत मिली थी एक लड़की लापता हो गई है। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने शिकायत की कि पड़ोस के एक घर से तेज बदबू आ रही है और दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसने ताला तोड़ा। घर में प्रवेश करने और खोजबीन के बाद लड़की की लाश एक संदूक के अंदर बंद मिली। मिश्रा ने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि वो सभी पहलू से मामले की जांच कर रही है। इसके बाद मकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है। एक नाटकीय वीडियो में इलाके की आक्रोशित भीड़ आरोपी को पीटती दिखाई दी, जब उसे पुलिस हिरासत में ले जाया जा रहा था। एक अन्य वीडियो में दिखाया गया कि एक बड़े से संदूक में लड़की की लाश कपड़ों के बीच छिपा कर रखी गई थी। जिसे पुलिस द्वारा निकाला गया।
लड़की के पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को गुरुवार शाम को आखिरी बार देखा था, जब उसने उनसे 5 रुपये मांगे थे। पिता से पांच रुपये लेने के बाद लड़की घर से निकल गई, लेकिन उसके बाद उसका कुछ भी पता नहीं चला। परिजन पूरी रात लड़की को आसपास के इलाके में खोजते रहे और अगले दिन सुबह पुलिस को सूचना दी गई।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *