अपराध पर लगाम लगाने और पुलिस समन्वय को लेकर गुरुग्राम में जुटी कई राज्यों की पुलिस, उत्तराखंड के डीजीपी ने किया प्रतिभाग
उत्तर भारतीय राज्यों में अपराध पर लगाम लगाने और पुलिस के आपसी समन्वय को लेकर गुरुग्राम में उत्तर क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक हुई।
उत्तर भारतीय राज्यों में अपराध पर लगाम लगाने और पुलिस के आपसी समन्वय को लेकर गुरुग्राम में उत्तर क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक हुई। हरियाणा पुलिस की ओर से आयोजित इस बैठक में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी प्रतिभाग लिया। बैठक में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली सहित उत्तरी राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए।डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि बैठक में आतंकवादियों-गैंगस्टरों और अन्य अपराधियों के बीच के गठजोड़, मादक पदार्थों की तस्करी जैसे संवेदनशीन मुद्दों पर चर्चा की गई। सोशल मीडिया के ऊपर किस तरह से बेहतर तरीके से निगरानी रखी जाए, ड्रोन का उपयोग बेहतर तरीके से कैसे किया जाए। जेलों में बंद आतंकवादियों और अपराधियों की गतिविधियों पर किस तरह और बेहतर तरीके नजर रखी जाए, आदि कई विषयों पर भी चर्चा की गई।



