Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 24, 2026

अस्पताल में महिलाकर्मी की हत्या में प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लिवइन रिलेशनशिप रह रहे थे दोनों

यूपी की राजधानी लखनऊ में गोल्फ सिटी क्षेत्र के टेंडर पाम हास्पिटल में हुई महिला कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी संदीप को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

यूपी की राजधानी लखनऊ में गोल्फ सिटी क्षेत्र के टेंडर पाम हास्पिटल में हुई महिला कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी संदीप को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों पिछले कुछ दिनों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है।
संदीप कैंट क्षेत्र के रजमन बाजार चौकी क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी तीन माह से युवती से दोस्ती थी। दोनों लिवइन में भी रहते थे और एक आउटसोर्सिग कंपनी के माध्यम से अस्पताल में नौकरी करते थे।
युवती मूल रूप से बलिया की रहने वाली है। वह यहां गोमतीनगर में किराए के मकान में रहती थी। युवती के भाई की तहरीर पर संदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आधा दर्जन से अधिक चोट के निशान मिले थे। मालूम हो कि गुरुवार की रात युवती अस्पताल के बेसमेंट में पड़ी मिली थी। संदीप ने ही उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया था।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *