अक्टूबर माह में पीएम मोदी के उत्तराखंड में दो दौरे, शासन ने की तैयारी, अपर मुख्य सचिव ने ली बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर माह में दो बार उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं। वह 11 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ में आ सकते हैं। इसके बाद प्रधानमंत्राी अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में ही बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए भी आ सकते हैं। उनके इन संभावित दौरे को लेकर उत्तराखंड शासन ने भी तैयारी आरंभ कर दी है। इसके तहत आज सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पीएम मोदी के पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अक्टूबर माह में होने वाला पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन तथा सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, पुलिस , परिवहन विभाग, केन्द्रीय संचार एजेंसियों व अन्य सम्बन्धित विभागों को प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एसीएस ने बीआरओ (बार्डर रोड ऑगनाइजेशन ) तथा लोक निर्माण विभाग को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मार्गो की व्यवस्था को समयबद्धता से दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में जोलिंग कोंग व आगे के उच्च दुर्गम स्थलों में सुचारू सोलर विद्युत आपूर्ति हेतु उरेडा को पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिले में वीआईपी मूवमेंट के दृष्टिगत वाहनों की अतिरिक्त आवश्यकता को देखते हुए परिवहन विभाग को वाहन पूल की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इसके साथ ही एसीएस ने पर्याप्त आवासीय व्यवस्था के लिए आईटीबीपी तथा केएमवीएन को निर्देश दिए हैं। एसीएस रतूड़ी ने जानकारी दी कि जल्द ही मुख्य सचिव प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के निरीक्षण के लिए कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव अरविन्द सिंह हयांकी, सचिन कुर्वे, पकंज कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन, वर्चुअल माध्यम से कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ श्रीमती रीना जोशी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



