Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 21, 2026

लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में ट्रेवल्स एजेंसी का स्वामी गिरफ्तार

लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे हनी होली डे टूर एंड ट्रेवल्स के स्वामी वरुण अरोड़ा फरीदाबाद हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।

लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे हनी होली डे टूर एंड ट्रेवल्स के स्वामी वरुण अरोड़ा फरीदाबाद हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।
वसंत विहार थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था। पुलिस के मुताबिक 16 जनवरी को धर्मवीर सिंह निवासी उमेदपुर बसन्त बिहार ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि हनी होलीडे टूर एंड ट्रेवल्स बलुपुर चौक के मालिक वरुण अरोड़ा से उन्होंने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए वीजा व अन्य प्रक्रिया के लिए संपर्क किया। वीजा की एवज में उसने करीब 17 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस के मुताबिक इसी तरह अन्य लोगों ने भी उसके खिलाफ विदेश भेजने व टूर पैकेज दिलाने के नाम पर धोखाधडी करने की शिकायत की थी।
आरोपी 31 दिसंबर से परिवार के साथ फरार चल रहा था। उसकी पुलिस तलाश कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि वह फरीदाबाद में रह रहा है। इस पर पुलिस टीम ने उसे सेक्टर 76 फरीदाबाद हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वरुण अरोड़ा पुत्र केवल कृष्ण अरोड़ा निवासी हाल पता अंसल एनक्लेव भामिया पिंड रोड लुधियाना पंजाब ने पुलिस को फरार होने की वजह बताई। उसने बताया कि बल्लूपुर रोड पर उसके द्वारा होलीडे टूर एंड ट्रेवल्स का ऑफिस खोला था। जहां विदेश भेजने और टूर पैकेज बनाने के लिए करीब 10-15 लोगों की बुकिंग हो चुकी थी। सभी को टूर पैकेज व वीजा उपलब्ध कराना था। वहीं, उसने किट्टी में पैसा लगा दिया। ऐसे में न तो वह लोगों का काम कर सका और न ही लोगों का पैसा वापस दे पाया। जब लोग उसे परेशान करने लगे तो वह फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बिनौर के नजीबाबाद थाने में भी मुकदमा दर्ज है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *