विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्रों को मौका, ग्राफिक एरा पहुंची यूके और अमेरिका की यूनिवर्सिटीज
विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए देहरादून स्थित ग्राफिक एरा में अमेरिका और यूके की यूनिवर्सिटीज का मेला लगा। इस मेले में यूनाइटेड किंगडम्स और अमेरिका की आठ यूनिवर्सिटीज ने भाग लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में नॉलेज नेटवर्क नाम से इस एजुकेशन फेयर का आयोजन किया गया। इस एजुकेशन फेयर में अंतिम और पूर्व-अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा और अवसरों से रूबरू कराया गया। एजुकेशन फेयर में यूनाइटेड किंगडम की कोवेंट्री यूनिवर्सिटी और लिवरपूल होप यूनिवर्सिटी और अमेरिका की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टैन्डन स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग समेत आठ यूनिवर्सिटीज ने भाग लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को सेमेस्टर एक्सचेंज प्रोग्राम, मास्टर्स कोर्स इंटर्नशिप और भाषा सीखने के विशेष कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा की। इस एजुकेशन फेयर का आयोजन इंटरनेशनल अफेयर्स डिपार्टमेंट ने किया। इस अवसर पर इंटरनेशनल अफेयर्स के डीन डा. डी. आर. गंगोडकर, एग्जीक्यूटिव सूचित अरोड़ा समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


