दीवार तोड़कर वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक, बाद में पता चला कि चोरी का था वाहन, गिरफ्तार

देहरादून में कैंट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक बोलेरो कैंपर चालक ने दीवार पर टक्कर मार दी। इसके बाद वह वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ा और चालान काट दिया। बाद में पता चला कि उक्त वाहन चोरी का है। इस पर उस पर वाहन चोरी का मुकदमा भी दर्ज किया गया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक गत दिवस सात जनवरी को किशननगर सैयद मोहल्ला क्षेत्र में एक दीवार पर टक्कर मारकर वाहन चालक के फरार होने की सूचना मिली थी। वह वाहन छोड़कर भाग गया था। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश की और वाहन के कागजात प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। चेकिंग के दौरान पाया कि चालक वाहन को किसी अन्य चाबी से टसा रहा है। उसका एमबी एक्ट में चालान कर दिया गया। साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आज आठ जनवरी को उक्त वाहन के आकाशदीप कालोनी नवीन फर्नीचर के पास से चोरी होने का मुकदमा रंजीत सिंह निवासी साइड इंचार्ज आरजे मॉल कंपनी बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड जालंधर की ओर से लिखाया गया। उन्होंने बताया कि उक्त वाहन कंपनी का है। जो देहरादून से चोरी हुआ है। उन्होंने वाहन के कागजात भी प्रस्तुत किए।
इस पर पुलिस ने पूर्व में पकड़े गए युवक पर चोरी का मुकदमा भी दर्ज किया। उलिस ने बताया कि वाहन चोरी में पकड़ा गया युवक शिवम पवार पुत्र परविंदर पाल पवार निवासी 158 श्री देव सुमन नगर आकाशदीप कॉलोनी बल्लूपुर रोड निवासी है।



