Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 21, 2026

भारत में पांच दिन दिन बाद बढ़ी कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या, उत्तराखंड में स्थिर

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। पांच दिन बाद एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं, उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या स्थिर बनी हुई है। बुधवार पांच अक्टूबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2459 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 17 मौत दर्ज की गई। इनमें नौ मौत पुरानी जोड़ी गई है। अब देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 528733 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 3731 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 44039883 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 33318 है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कल 290216 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2188340816 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में मंगलवार चार अक्टूबर को कोरोना के 1960 नए संक्रमित और 15 लोगों की मौत, सोमवार तीन अक्टूबर को कोरोना के 2991 नए संक्रमित और 28 मौत, रविवार दो अक्टूबर को कोरोना के 3364 नए संक्रमित और 18 मौत, शनिवार एक अक्टूबर को कोरोना के 3792 नए संक्रमित और 26 मौत, शुक्रवार 30 सितंबर को 3938 नए संक्रमित और 18 मरीजों की मौत, गुरुवार 29 सितंबर को कोरोना के 4256 नए संक्रमित और 27 मौत, बुधवार 28 सितंबर को कोरोना के 3607 नए संक्रमित और 22 मौत हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में आठवें दिन भी नहीं हुई किसी की मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या तीन दिन से स्थिर बनी हुई है। साथ ही आठवें दिन भी किसी मरीज की मौत कोरोना से नहीं हुई। मंगलवार चार अक्टूबर की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 नए संक्रमित मिले। इससे पहले सोमवार तीन अक्टूबर को भी 10 और रविवार दो अक्टूबर को भी 10 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 532 केंद्रों में 4651 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.10.04 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7751 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104148 हो गई है। इनमें से 99977 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 12 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 62 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7751 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 333 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.32 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.00 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *