भारत में लगातार तीसरे दिन नहीं हुई किसी की कोरोना से मौत, उत्तराखंड से कोरोना की फिलहाल विदाई
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। साथ ही लगातार तीसरे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। उत्तराखंड में लगातार तीन दिन एक भी संक्रमित नहीं मिला। मंगलवार 17 जनवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 79 नए संक्रमित मिले। इस दौरान किसी की मौत नहीं होने पर कोरोना से मौत का आंकड़ा 530726 पर स्थिर है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 163 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 44148472 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 2035 है। सोमवार को देशभर में 50871 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2201756888 वैक्सीनेशन हो चुका है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में सोमवार 16 जनवरी को कोरोना के 114 नए संक्रमित और शून्य मौत, रविवार 15 जनवरी को कोरोना के 104 नए संक्रमित और शून्य मौत, शनिवार 14 जनवरी को कोरोना के 178 नए संक्रमित और एक मौत, शुक्रवार 13 जनवरी को कोरोना के 173 नए संक्रमित और दो मौत, गुरुवार 12 जनवरी को कोरोना के 196 नए संक्रमित और एक मौत, बुधवार 11 जनवरी को कोरोना के 171 नए संक्रमित और शून्य मौत, मंगलवार 10 जनवरी को कोरोना के 121 नए संक्रमित और एक मरीज की मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में 11वें दिन भी नहीं हुई मौत
उत्तराखंड में कोरोना की फिलहाल विदाई नजर आ रही है। कारण ये है कि लगातार तीसरे दिन भी कोरोना का एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। वहीं, 11वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। सोमवार 16 जनवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। रविवार 15 जनवरी और शनिवार 14 जनवरी को भी कोरोना के नए संक्रमित नहीं मिला थे। यदि टीकारण की बात की जाए तो सोमवार को 95 केंद्रों में 338 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी)-2023.01.16 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7753 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104647 है। इनमें से 100496 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोई 6 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 11 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7753 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 335 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। मौत की दर 0.32 फीसद है। रिकवरी दर 96.03 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


