भारत में कम हुए कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में नए संक्रमितों की तुलना में रिकवरी कम
भारत में कोरोना का संक्रमण तेजी से घट रहा है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी आई है। साथ ही मौत के आंकड़ों में भी राहत है। सोमवार 28 फरवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 8013 नए मामले आए। इस अवधि में 119 लोगों की कोरोना से मौत हुई। पिछले 24 घंटे में 16765 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 42924130 हो गई है। वर्तमान में कुल सक्रिय केस 102601 हैं। अब तक कोरोना से कुल 42307686 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 513843 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 1775086335 वैक्सीनेशन हो चुका है। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 723828 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 767481346 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में रविवार 27 फरवरी को कोविड-19 के 10273 नए मामले और 243 लोगों की मौत, शनिवार 26 को कोविड-19 के 11499 नए केस और 255 लोगों की मौत, शुक्रवार 25 फरवरी को कोविड-19 के 13166 नए केस और 302 लोगों की मौत, गुरुवार 24 फरवरी को कोविड-19 के 14148 नए केस और 302 लोगों की मौत, बुधवार 23 फरवरी को कोविड-19 के 15102 नए केस और 278 लोगों की मौत, मंगलवार 22 फरवरी को कोरोना के 13405 नए केस और 235 मौत, सोमवार 21 फरवरी को कोविड-19 के 16051 नए केस और 206 लोगों की मौत, रविवार 20 फरवरी को कोरोना के 19968 नए केस और 673 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में कम हुए कोरोना के नए संक्रमित, एक मरीज की मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। नए संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर से बड़ी राहत दर्ज की गई। रविवार 27 फरवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 66 नए संक्रमित मिले। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई। एक दिन पहले शनिवार 26 फरवरी को कोरोना के 96 नए संक्रमित मिले थे और किसी की मौत नहीं हुई ती। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार को 389 केंद्रों में 4044 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। ये संख्या बेहद कम है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.02.25 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7680 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 91289 हो गई है। इनमें से 86857 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 25 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 982 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7680 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 262 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.29 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.15 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।




