देश में कोरोना के नए संक्रमितों में भारी कमी, उत्तराखंड में दैनिक मौत के आंकड़े हुए कम
एक बार फिर से देश में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ गई है। साथ ही मौत के आंकड़े भी कुछ कम हुए हैं। उत्तराखंड में भी राहत नजर आ रही है। शुक्रवार 18 फरवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 25920 केस सामने आए। इस दौरान 492 लोगों की मौत हुई। अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 42780235 हो गई है। सक्रिय मामलों की बात करें तो 292092 हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 66254 लोग कोरोना से ठीक हुए। अब तक कुल 41977238 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक 510905 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 3786806 वैक्सीनेशन हुआ। अब तक कुल 1746499461 वैक्सीनेशन हो चुका है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में गुरुवार 17 फरवरी को कोविड-19 के 30757 नए केस और 541 लोगों की मौत, बुधवार 16 फरवरी को कोविड-19 के 30615 नए केस और 514 लोगों की मौत, मंगलवार 15 फरवरी को कोविड-19 के 27409 नए केस और 347 लोगों की मौत, सोमवार 14 फरवरी को कोविड-19 के 34113 नए केस और 346 लोगों की मौत, रविवार 13 फरवरी को कोविड-19 के 44877 नए केस और 684 लोगों की कोरोना से मौत, शनिवार 12 फरवरी को कोरोना के 50407 नए मामले और 804 लोगों की मौत, शुक्रवार 11 फरवरी को Covid-19 के 58077 नए केस और 657 लोगों की मौत, गुरुवार 10 फरवरी को कोरोना के 67084 नए केस और 1241 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में कोरोना के संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी कमी दर्ज की गई है। गुरुवार 17 फरवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के में प्रदेश में कोरोना के 291 नए केस मिले। इस अवधि में तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई। एक दिन पहले बुधवार 16 फरवरी को 271 नए संक्रमित मिले थे और चार लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो गुरुवार को 1157 केंद्रों में 24338 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.02.17 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7667 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 89528 हो गई है। इनमें से 83202 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1085 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 3244 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7667 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 249 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.28 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 92.93 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।




