भारत में फिर बढ़े कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में संख्या घटी
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में एक दिन बाद फिर से दो मरीजों की मौत हुई। गुरुवार एक सितंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,946 नए मामले सामने आए। इस दौरान 37 लोगों की कोरोना से मौत हुई। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 9,828 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 43845690 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 62748 है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कल 1290443 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2125283259 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में बुधवार 31 अगस्त को कोरोना के 7,231 नए मामले और 45 लोगों की मौत, मंगलवार 30 अगस्त को कोरोना के 2862 नए केस और 30 लोगों की मौत, सोमवार 29 अगस्त को कोरोना के 7591 नए केस और 45 लोगों की मौत, रविवार 28 अगस्त को कोरोना के 9436 नए संक्रमित और 157 लोगों की मौत, शनिवार 27 अगस्त को कोरोना के 9520 नए संक्रमित और 41 मरीजों की मौत, शुक्रवार 26 अगस्त को कोरोना के 10256 नए संक्रमित और 68 लोगों की मौत, गुरुवार 25 अगस्त को कोरोना के 10725 नए संक्रमित और 36 लोगों की मौत हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में कोरोना के दो संक्रमितों की मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। वहीं, एक दिन की राहत के बाद फिर से कोरोना के दो संक्रमितों की मौत हो गई। बुधवार 31 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 61 नए संक्रमित मिले। इस दौरान एम्स ऋषिकेश में दो मरीजों की मौत हुई। एक मरीज हरिद्वार और दूसरा उधमसिंह नगर का था। एक दिन पहले मंगलवार 30 अगस्त को 108 नए केस मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 750 केंद्र में 18182 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.31 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7739 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 103213 हो गई है। इनमें से 98671 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 165 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 495 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7739 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 321 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.31 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.60 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



