भारत में फिर बढ़े कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में दैनिक मौत का आंकड़ा हुआ कम
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में उछाल दर्ज किया गया। हालांकि मौत के आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है। उत्तराखंड में भी दैनिक मौत के आंकड़े कम हुए। गुरुवार तीन फरवरी की सुबह स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के 172433 नए मामले दर्ज किए गए। इस अवधि में 1008 लोगों की कोरोना से मौत हुई। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 259107 मरीज स्वस्थ हुए। देश में कोरोना के स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 39770414 हो गई है। वर्तमान में देश में कोरोना के 1533921 सक्रिय केस हैं। यानी कि इतने लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक कोरोना से कुल 498983 मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 1678793137 वैक्सीनेशन हो चुका है। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 1569449 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 734192614 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में बुधवार दो फरवरी को कोरोना के 161386 नए केस और 1,733 लोगों की मौत, मंगलवार एक फरवरी को कोरोना के 167059 नए केस और 1192 लोगों की मौत, सोमवार 31 को कोरोना के 209918 नए केस और 959 लोगों की मौत, रविवार 30 जनवरी को कोरोना के 234281 नए केस और 893 लोगों की मौत, शनिवार 29 जनवरी को 235532 नए कोविड-19 के केस और 871 की मौत, शुक्रवार 28 जनवरी को 251209 नए कोविड-19 केस और 627 मरीजों की मौत, गुरुवार 27 जनवरी को कोरोना के 286384 नए केस और 573 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन बढ़े नए संक्रमित
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए संक्रमितों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं, दैनिक मौत का आंकड़ा कुछ कम हुआ। बुधवार दो फरवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 2081 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार एक फरवरी को कोरोना के 1840 नए संक्रमित मिले थे और 18 लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी। उत्तराखंड में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 1826 केंद्रों में 111634 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.02.02 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7574 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 80222 हो गई है। इनमें से 52069 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 3295 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 25560 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7574 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 156 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.19 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 64.91 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



