नौटियाल क्रिकेट एकेडमी और समर्थ क्रिकेट एकेडमी ने जीते अपने अपने मैच
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट लीग में अयान अली की घातक गेंदबाजी (6 विकेट) की बदौलत नौटियाल क्रिकेट एकेडमी ने थ्री स्टंप्स क्रिकेट एकेडमी को 32 रनों से हराया। दूसरे मैच में समर्थ क्रिकेट एकेडमी ने गलैंट क्रिकेट क्लब को 76 रनों से पराजित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सोमवार को अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट लीग में दो मैच खेले गए। जीडी गोयंका क्रिकेट ग्राउंड में नौटियाल क्रिकेट एकेडमी और थ्री स्टंप्स क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर नौटियाल क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 125 रन बनाएं। जिसमें लक्ष्य कैंतुरा ने 57 और आरव पंत ने 14 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। थ्री स्टंप्स एकेडमी की ओर से विकास कुमार ने चार, अर्णव वर्मा ने दो विकेट चटकाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
लक्ष्य का पीछे करने उतरी थ्री स्टंप्स क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज कप्तान अयान अली की गेंदबाजी के आगे नहीं टिक सके और पूरी टीम 22 ओवर में 93 रनों पर ढेर हो गई। अर्णव वर्मा ने 30, सहदेव ने 21, आर्यन गंगोत्री ने 12 रन टीम के लिए जोड़े। नौटियाल क्रिकेट एकेडमी के लिए अयान अली ने 6, चिराग छेत्री ने दो विकेट झटके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कृष्णा क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में समर्थ क्रिकेट एकेडमी और गलैंट क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच में समर्थ क्रिकेट एकेडमी ने 76 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी कर समर्थ क्रिकेट एकेडमी ने 39.2 ओवर में 212 रन बनाएं। जिसमें सैफ अली खान ने 78, शौर्य चौहान ने 25, समर्थ सिद्धू ने 16, समर्थ गर्ग व प्रियांशु ने 15- 15 रन बनाए। गलैंट क्रिकेट क्लब की ओर से भूपी ने तीन, राजन कुमार, रोहित शर्मा व हिमांशु ने 2-2 विकेट लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गलैंट क्रिकेट क्लब की टीम 32.5 ओवर में 136 रनों पर सिमट गई। साहिल मंसूरी ने 49, आरव चौहान ने 24, देवांश भट्ट ने 25 रन बनाए। समर्थ क्रिकेट एकेडमी के लिए ऋषभ डागर ने चार, समर्थ सिद्धू ने दो विकेट चटकाए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



