Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 30, 2026

मित्रा फाउंडेशन सोसायटी ने देहरादून में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 46 ने किया रक्तदान

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित गुरु नानक वेडिंग प्वाइंट में मित्रा फाउंडेशन सोसायटी की ओर से रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 46 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना तथा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वेच्छा से रक्तदान किया। साथ ही, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस मौके पर मित्रा फाउंडेशन सोसायटी की अध्यक्ष ऋतु मित्रा ने कहा कि संस्था लगातार समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्यरत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से न केवल जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, डॉक्टरों, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि मित्रा फाउंडेशन सोसायटी भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी विदुषी निशंक, मुख्य विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास, विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, पुनीत मित्तल , अनिल कुमार मारवाह, मोंटी कोली डॉ ललित चौधरी, हरीश डोरा, सुनील शर्मा, उत्कर्ष गुप्ता, वरुण वालिया, रमन मोदी, मुकेश रथी, बद्रीश छाबड़ा, आरके जैन, गुलजार, संजय चौहान, करण सिंह रावत भी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *