चुनावों में बूथों की संख्या कम करने पर महानगर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने की निरस्त करने की मांग
जिला निर्वाचन कार्यालय देहरादून में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पर गत दिवस हुई राष्ट्रीय दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बैठक में सूचित किया गया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब प्रत्येक बूथ पर 1500 मतदाता होंगे। इसके तहत अब एक ही मतदान केंद्र में 1500 से कम संख्या वाले दो मतदेय स्थल में को विलय कर एक मतदेय स्थल बनाया जाना प्रस्तावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)देहरादून महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि उनकी ओर से अरुण कुमार शर्मा बैठक में सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया कि महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के प्रतिनिधि अरुण कुमार शर्मा ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई। साथ ही कहा कि आज की स्थिति में मतदाता ज्यादा समय लाइन में लगकर मतदान नही कर पाता है। वर्तमान में 500 से 1000 तक मतदाता एक बूथ पर होने पर भी मतदान प्रतिशत लगातार गिर रहा है। यदि दो बूथों को जोड़कर अथवा विलय कर एक बूथ पर 1500 मतदाता किये जायेंगे, तो मतदान प्रतिशत कम होने की प्रबल आशंका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि एक मतदेय स्थल पर ज्यादा मतदाता होने से भीड़ बढ़ेगी और ऐसे में जनता मतदान में कम हिस्सा लेगी। कॉलोनियों वाले बूथ पर यह स्थिति और विकट हो जाएगी। उन्होने बताया कि यह एक तरह से मतदाताओं का उत्पीड़न ही होगा कि उनको अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए घंटो लाइन में लगना पड़ेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि सरकार व निर्वाचन आयोग यदि भारत मे मतदाताओं को प्रोत्साहित कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाना चाहता है तो प्रत्येक बूथ पर 500 से कम मतदाता रखने के प्रयास हों। इससे मतदाताओं को सुविधा होगी। कांग्रेस प्रतिनिधि ने इसके प्रमाण के लिए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी से 21 कैंट विधानसभा के जिन बूथ संख्या 54 व 55 को विलय करने के प्रस्ताव है, उनके पूर्व चुनाव का विवरण उपलब्ध करवाने को कहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि देहरादून में 21 कैंट विधानसभा के बूथ संख्या 54 पर वर्तमान में 762 मतदाता व बूथ संख्या 55 पर 562 मतदाता हैं। इनको विलय कर 1324 या अधिक मतदाताओं का एक बूथ बनाने का प्रस्ताव है। लालचंद शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 में वर्तमान बूथ संख्या 54 पर 849 मतदाता थे। तब 56 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी बूथ पर वर्ष 2019 में इसमें 1262 मतदाता थे, लेकिन 48 प्रतिशत मतदान हुआ था। एक बूथ पर ही मतदाता संख्या बढ़ने पर 8 प्रतिशत मतदान की गिरावट आई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतदाताओं के हित का संरक्षण करते हुए बूथ विलय के प्रस्ताव की कड़ा विरोध करती है। साथ ही मांग करती है कि पूर्व की भांति बूथों को बहाल रखा जाय।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


