Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 12, 2026

होली के त्योहार में 28 और 29 मार्च को उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश

उत्तराखंड में इन दिन फिर से मौसम साफ है। सुबह से ही चटख धूप खिल रही है। इससे तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी होने लगी है। वहीं, पर्वतीय जिलों में होली के त्योहार के मौके पर कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में इन दिन फिर से मौसम साफ है। सुबह से ही चटख धूप खिल रही है। इससे तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी होने लगी है। वहीं, पर्वतीय जिलों में होली के त्योहार के मौके पर कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में मैदानी इलाकों में होली के लिए लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 27 मार्च को पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। कल 28 मार्च की दोपहर के बाद से कुछ स्थानों पर मौसम बदल सकता है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में गर्जन के साथ हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही बर्फबारी भी हो सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 29 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना भी है। अन्य इलाकों में मौसम साफ रहेगा। इसके अलगे दो दिन यानी 30 व 31 मार्च को समूचे उत्तराखंड में मौसम साफ रहने की संभावना है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *